लोहरदगा, अक्टूबर 8 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर के हटिया गार्डेन स्थित श्री हनुमान मंदिर के पावन प्रांगण में हटिया गार्डेन विकास मंच के अध्यक्ष अभिषेक किसलय के नेतृत्व एवं सान्निध्य में भव्य महाआरती एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में किया गया। श्री नवदुर्गा निर्माणाधीन मंदिर के द्वितीय तल का ढलाई कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के उपलक्ष्य में हटिया गार्डेन विकास मंच के सम्मानित संरक्षकों का भव्य सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग एवं योगदान देने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।महाआरती एवं हनुमान चालीसा पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए। भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान श्री हनुमान की महाआरती की तथा सामूहिक रूप स...