लोहरदगा, अक्टूबर 12 -- Lohardaga News: सेन्हा, प्रतिनिधि। विश्व आर्थराइटिस दिवस के अवसर पर सोमवार को सेन्हा प्रखंड के भड़गांव पंचायत अंतर्गत पारही दाढ़ी टोली गांव में जागरूकता और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। एसबीआई फाउंडेशन और परिवर्तन समाज विकास समिति, लोहरदगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को गठिया रोग के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। शिविर में प्रेजेंटेशन और वीडियो क्लिप के माध्यम से लोगों को आर्थराइटिस (गठिया) रोग के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कुल 168 ग्रामीणों ने जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। जबकि 57 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें से 37 लोगों की लैब जांच की गई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जागरूकता अभियान शिविर में मरीजों को निःश...