लोहरदगा, अगस्त 16 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर भवन, लोहरदगा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डालसा लोहरदगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम में स्कूली बच्चों एवं विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं के कलाकारों ने देशभक्ति, भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्र गौरव से ओत-प्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे नगर भवन परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत जवाहर नवोदय विद्यालय, सेन्हा के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत क्लासिकल सान्ग जय तू जय तू से हुई। रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने 'मां से माटी' की भावपूर्...