लोहरदगा, जुलाई 20 -- Lohardaga News: भंडरा, प्रतिनिधि। उन्नति का पहिया निःशुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत सोमवार को लोहरदगा भंडरा के पीएम श्री पल्स टू स्कूल बिटपी में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख बिरिया देवी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजीव रंजन, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रकाश तिर्की, सांसद प्रतिनिधि विजय चौहान, राधेश्याम साहू, बीपीओ रामविजय खलखो, बीआरपी विजय लोहरा आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे। मौके पर बीईईओ ने कहा कि यह योजना हर बच्चों को सपनों का पंख दे रही है। योजना का मुख्य उदेश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा तक पहुंच आसान बनाना है। ताकि वे आसानी से स्कूल जा सकें। यह भी पढ़ें- धनवार में 254 छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल वितरित यह योजना न सिर्फ बच्चों के लिये आसान आ...