लोहरदगा, नवम्बर 3 -- Lohardaga News: लोहरदगा मैटर फाइल 11 से 17 लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या ग्यारह- 02 नवंबर

विद्यालय में कृषि की प्रायोगिक शिक्षा लोहरदगा, संवाददाता। ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल, लोहरदगा में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विषय पर प्रायोगिक गतिविधि का आयोजन किया गया। विज्ञान शिक्षक सूरत साहू ने बच्चों को खेती-किसानी की पूरी प्रक्रिया का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कराते हुए सरल एवं रोचक तरीके से कृषि के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। बीज से पौधा कैसे तैयार होता है, बीजों का चुनाव कैसे किया जाता है तथा अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए मिट्टी को किस प्रकार तैयार करना चाहिए, इसे क्रमबद्ध तरीके से समझाया। जैविक खाद और प्राकृतिक पोषक तत्वों के इस्तेमाल, कम पानी में अच्छी पैदावा...