लोहरदगा, जुलाई 14 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा भंडरा प्रखंड के झीको चटटी में संचालित संत लारेंस स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूली बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने की शिकायत अभिभावकों ने उपायुक्त से करते हुए इस पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि

शिकायते और आरोप स्कूल संचालक के द्वारा विद्यालय एवं आवासीय विद्यालय के संचालन के लिए तय मानकों को धता दिखाते हुए बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के नाम पर धोखा किया जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले इस स्कूल के हास्टल की सीलिंग टूटकर गिर जाने से दबकर एक बच्चे की मौत हो चुकी है।

सकारात्मक प्रबंधन की कमी शिकायत की गई है कि स्कूल का संचालन बिना किसी प्रबंधन समिति का गठन किए हो रहा है। पीने का पानी स्वच्छ नहीं है।

फायर स...