Lohardaga News: सेवा भारती के फ्री मेडिकल कैंप में 53 लोगों का हुआ इलाज
लोहरदगा, अक्टूबर 25 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। सेवा भारती, लोहरदगा के तत्वावधान में रविवार को चुन्नीलाल हाई स्कूल परिसर में 228वें नि:शुल्क स्वास्थ्य और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल और सचिव संजय चौधरी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता के जयघोष से परिसर गूंज उठा। शिविर में कुल 53 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस दौरान हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, रक्तचाप, वजन, हार्टबीट और आक्सीजन लेवल की जांच नि:शुल्क की गई। वहीं, अन्य जटिल पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा आधे खर्च पर उपलब्ध कराई गई।
शिविर में 53 लोगों की स्वास्थ्य जांच जिला अध्यक्ष दीपक सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.