लोहरदगा, अक्टूबर 23 -- Lohardaga News: सेमीफाइनल में पहुंचीं संजना, अब स्वर्ण पदक पर नजर लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या नौ-- 22 नवंबरसेमीफाइनल में पहुंचीं संजना, अब स्वर्ण पदक पर नजरलोहरदगा, संवाददाता। जापान के आइची-नागोया में आयोजित पांचवें एशियन पैरा गेम्स 2026 में लोहरदगा की संजना कुमारी वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन के महिला सिंगल्स एसएल-थ्री वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने चीन की खिलाड़ी झांग तसज़ हुन को सीधे दो सेटों में 21-19 और 21-12 से हराया। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही संजना का पदक पक्का हो गया है। झारखंड से भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र खिलाड़ी संजना की इस उपलब्धि से लोहरदगा सहित पूरे राज्य में गर्व का माहौल है। यह भी पढ़ें- खेल : शीतल का दो घंटे में गोल्डन डबल, स्वाति का ऐतिहासि...