लोहरदगा, अगस्त 13 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सौजन्य से सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के बूटी पंचायत स्थित बूटी जलापूर्ति योजना प्लांट परिसर में गुरुवार को जलार्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को पेयजल के महत्व, जल संरक्षण और जलस्रोतों को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया गया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की प्रखंड समन्वयक मनसा रानी सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जल के बिना मनुष्य, पशु-पक्षियों समेत समस्त जीव-जंतुओं का जीवन संभव नहीं है। इसलिए जल को जीवन का आधार माना जाता है। उन्होंने जल का संचय करने तथा पानी की बर्बादी रोकने के लिए सभी से जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन वहीं, कनीय अभियंता ने जलापूर्ति योजना के संचालन एवं रख-रखाव से संबंधित जानक...