Lohardaga News: सेन्हा-मुर्की पथ पर जलजमाव, प्रशासन बेखबर
लोहरदगा, अक्टूबर 27 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के सेन्हा-मुर्की मुख्य पथ पर नाली जाम होने से पिछले कई महीनों से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। दुर्गा पूजा से पहले उत्पन्न हुई जलजमाव की समस्या अब तक दूर नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। छठ पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में यह मामला उठाया गया था। थाना प्रभारी को लिखित आवेदन भी दिया गया, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। लोकआस्था के महापर्व छठ को देखते हुए समिति ने प्रशासन से तत्काल नाली की सफाई कराने और जलनिकासी दुरुस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं होने पर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। मौके पर ऋषभ जयपुत्रा, उज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.