लोहरदगा, जुलाई 19 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के सामाजिक कार्यकर्ता और कई सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े सुधीर अग्रवाल की पहली पुण्यतिथि पर लोहरदगा वासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद सुखदेव भगत अपने मित्र सुधीर अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि सुधीर अग्रवाल मिलनसार, समाजसेवी और नेकदिल इंसान थे। उनका असामयिक निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।वह सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते थे और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते...