लोहरदगा, अगस्त 10 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर सोमवार सुबह बजरंग दल अमला टोली शिव मंदिर की ओर से भव्य पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए। कांवड़ यात्रा सबसे पहले शंख नदी पहुंची। जहां शिवभक्तों ने नदी से जल उठाया। इसके बाद श्रद्धालु पैदल कांवड़ लेकर बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिर पहुंचे। यहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा।कांवड़ यह भी पढ़ें- Lohardaga News: भव्य बाइक कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब यात्रा का आयोजन समिति के अध्यक्ष सनी साहू के न...