लोहरदगा, जुलाई 8 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर कार्यक्रम के तहत लोहरदगा सुखदेव भगत ने बीएलओ के माध्यम से अपना गणना प्रपत्र भरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से समय पर गणना प्रपत्र भरने तथा एसआईआर प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। सांसद नें कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें सभी नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

मतदाता के लिए अपील सभी मतदाता अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर अपने गणना प्रपत्र को सही एवं पूर्ण रूप से भरें, ताकि कोई भी पात्र...