लोहरदगा, जुलाई 11 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर, पावरगंज में शनिवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वृक्षारोपण के महत्व को समझाना था। परिसर में प्रधानाध्यापिका सुधा देवी, आचार्यगण एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों को विभिन्न पौधों के औषधीय, पर्यावरणीय एवं अन्य उपयोगों की भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Buxar News: मां के नाम पौधा लगाकर छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यह भी पढ़ें- Buxar News: पर्यावरण बचाने के लिए बच्चों ने हरियाली का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- Ramgarh News: चित्रकला, ...