लोहरदगा, अगस्त 26 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में विज्ञान प्रदर्शनी एवं गणित मेला का बुधवार को आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं गणित के विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक और उपयोगी मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा, मुख्य अतिथि जिला सह संघचालक पुष्कर महतो, अवधेश कुमार यादव एवं राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। आचार्य राजीव कुमार सिंह ने दैनिक जीवन में विज्ञान एवं गणित के महत्व पर प्रकाश डाला。 यह भी पढ़ें- विज्ञान प्रदर्शनी में विद...