लोहरदगा, जुलाई 12 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।सेवा भारती लोहरदगा द्वारा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में रविवार को फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, वरिष्ठ चिकित्सक डा कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, समाजसेवी मिथुन तमेड़ा ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम् और भारत माता के जयघोष के साथ किया। शिविर में कुल 49 लोगों का इलाज किया गया। यहां हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, बीपी, वजन, हार्टबीट और ऑक्सीजन लेवल जैसी आवश्यक जांचें निःशुल्क की गईं। दीपक सर्राफ ने कहा कि बदलती जीवन शैली और बढ़ती बीमारियों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। यह भी पढ़ें- Bagaha News: नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर हुई आयोजित हमारा...