लोहरदगा, अगस्त 1 -- Lohardaga News: लोहरदगा, प्रतिनिधि। स्वामी करपात्री सेवाश्रम मसमानो में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर रुद्राभिषेक, स्वामी करपात्री जी महाराज का पूजन, गुरु पूजन, और अखंड हरि कीर्तन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित रंजीत कुमार पाण्डेय के आचार्यत्व में भक्तों की उपस्थिति में यजमान सपत्नीक लाल किशोर शाहदेव द्वारा रूद्राभिषेक, पादुका पूजन, विराजमान स्वामी करपात्री जी का विधिवत् पूजन किया गया साथ ही भक्तों के द्वारा गुरु पूजन किया गया। अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक सचिदानंद लाल अग्रवाल ने पारंपरिक और राष्ट्र आधारित गुरु पूर्णिमा पर पंच परिवर्तन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा सनातन धर्म-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। आज हमें नागरिक कर्...