Lohardaga News: सत्रह केन्द्रों पर मैट्रिक और 14 में इंटर की परीक्षाएं होंगी
लोहरदगा, अक्टूबर 12 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले में वर्ष 2027 की वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के आयोजन को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में परीक्षा केंद्र चयन समिति की बैठक हुई। उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) के दिशा-निर्देशों के आलोक में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण पर चर्चा की गई। बैठक में मैट्रिक परीक्षा के लिए 17 और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 14 केंद्र निर्धारित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिले में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में कुल 6,669 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 5,043 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें कला संकाय के 4,142, विज्ञान संकाय के 614 और वाणिज्य संकाय के 287 परीक्षार्थी शामिल हैं। बैठक में परीक्षा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.