Lohardaga News: सड़क सुरक्षा को ले ब्लैक स्पाट का निरीक्षण किया
लोहरदगा, अक्टूबर 12 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी जया संखी मुर्मू, सदर अंचलाधिकारी एवं सड़क सुरक्षा टीम द्वारा सोमवार को चिह्नित ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुर्घटना संभावित स्थलों पर सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक उपायों की समीक्षा की गई। साथ ही, संबंधित स्थलों पर रंबल स्ट्रिप्स एवं आवश्यक सड़क संकेतक लगाए जाने की व्यवस्था की जांच की गई, ताकि वाहन चालकों को समय रहते सतर्क किया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।इस दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक बिंदुओं का जायजा लेते हुए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने पर जोर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.