लोहरदगा, अगस्त 29 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के अंतर्गत चांपी से धौरा तक की छ्ह किलोमीटर की सड़क जो कि पिछले 26 वर्षों से नहीं बन पाई है। सड़क की स्थिति बिल्कुल दयनीय है। जिसको लेकर उस क्षेत्र की जनता काफी परेशान है। इसको लेकर शनिवार को सामाजिक विचार मंच के संयोजक विनोद कुमार सिंह, संयोजक जतुरा मुंडा, एम ठाकुर, मनोज साहू, मिथिलेश सिंह सहित अन्य ग्रामीण आज सलगी, चांपी, धौरा पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। कहा कि अगर अविलंब सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होता है, तो हम सभी आंदोलन करेंगे। जिला मुख्यालय का घेराव तक करेंगे। इसके लिए सभी ग्रामीणों ने कहा कि हमें अगर साइकिल से भी जाना पड़ेगा तो हम लोग आंदोलन में जाएंगे। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: छह किमी सड़क बनने का 26 वर्षों से ग्रामीण कर रहे इंतजार यह भ...