लोहरदगा, अक्टूबर 24 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। । एशियन पैरा गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतकर देश और झारखंड का नाम रोशन करने वाली लोहरदगा की बेटी संजना कुमारी को लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों और समाज के हर वर्ग के लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सांसद ने कहा कि लोहरदगा की बेटी संजना कुमारी ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर लोहरदगा के साथ पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। यह सिर्फ एक पदक नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और हौसले की जीत है। संजना ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: कांस्य पदक जीतने पर संजना को मिली बधाई । उन्होंने साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। सांसद ने कहा कि सं...