Lohardaga News: श्रीकृष्ण-राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरी मनमोहक छटा
लोहरदगा, सितम्बर 5 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुडू में शनिवार को श्रीकृष्ण और राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रुपेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में स्कूल के नन्हे-नन्हे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भैया श्रीकृष्ण के रूप में मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर धारण कर आकर्षक श्रृंगार में नजर आए, जबकि बहनों ने राधा के रूप में सुंदर वेशभूषा एवं पारंपरिक आभूषणों से सभी का मन मोह लिया।प्रधानाचार्य रुपेश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों को आकर्षक वेशभूषा में प्रस्तुत करना ही नहीं, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपरा और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-मूल्यों से परिचित कराना भी है।कार्यक्रम का समापन वंदे मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.