Lohardaga News: श्रीकृष्ण की लीलाओं को मंच पर जीवंत किया
लोहरदगा, सितम्बर 4 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के सेरेंगहातू स्थित यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चे राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय और उत्सवी नजर आया। विद्यार्थियों ने कृष्ण-सुदामा की मित्रता पर आधारित सुंदर प्रस्तुति दी। कंस वध सहित भगवान श्रीकृष्ण की कई लीलाओं को मंच पर जीवंत किया। इसके अलावा रैंप वॉक, विभिन्न गीतों पर नृत्य और फोटो सेशन का आयोजन किया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों और आत्मविश्वास की उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। अभिभावकों की सहभागिता ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।मौके यह भी पढ़ें- Nainital New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.