लोहरदगा, जुलाई 16 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। पीएम श्री राजकीयकृत मिडिल स्कूल नवाडीपाड़ा, लोहरदगा के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के लिए स्कूल परिसर से हर्षोल्लास के साथ रवाना किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण राम और विज्ञान शिक्षक राहुल कुमार ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित यात्रा और अनुशासित व्यवहार की सीख दी। विद्यालय की वरीय शिक्षिका सुमित्रा टोप्पो और शिक्षक अनूप एक्का के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं निजी बस से लोहरदगा से रांची के लिए रवाना हुए। इसके बाद रांची से एसी कोच रेलगाड़ी के माध्यम से भुवनेश्वर पहुंचेंगे। शैक्षिक भ्रमण को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अधिकांश छात्र-छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और उनमें से लगभग सभी लोग पहली बार आरक्षित सीट पर रेल यात्रा ...