लोहरदगा, जुलाई 11 -- Lohardaga News: लोहरदगा,संवाददाता। विद्या भारती योजना के अंतर्गत छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षण पद्धति में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लोहरदगा में तीन दिवसीय संकुल स्तरीय शिशु वाटिका कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में जॉयफुल लर्निंग, क्रिएटिविटी और बैगलेस एजुकेशन जैसे विषयों पर आचार्यों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष डा शशिधर लाल अग्रवाल, सचिव अजय प्रसाद, संकुल प्रमुख संजीव कुमार झा, वनवासी कल्याण आश्रम के सदस्य सुमन राय, कनक लता, गुमला विभाग की शिशु वाटिका प्रमुख सुनीता कुमारी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे उपस्थित रहे।

विशेषज्ञों की राय विशेषज्ञों ने कहा कि बदलते समय में बच्चों को केवल रटने वाली शिक्षा त...