लोहरदगा, सितम्बर 7 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। खेरवार समाज की बैठक सोमवार को तेली समाज धर्मशाला परिसर में हुई। इसमें लोहरदगा, रांची, गुमला, गढ़वा आदि जिलों से खेरवार समाज के अगुआ और प्रतिनिधि महिला-पुरुष शामिल हुए। बैठक में सामाजिक विकास और उत्थान को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने, समाज के जरूरतमंद और अनाथ लोगों की सहायता करने और उनके विवाह आदि में सहयोग करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही समाज में बढ़ती नशापान की प्रवृत्ति को रोकने का आह्वान करते हुए लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: पड़हा की बैठक में सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...