लोहरदगा, अक्टूबर 4 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर लोहरदगा के सेन्हा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान पूजा पंडाल एवं आसपास में होने वाली समस्याओं और विधि व्यवस्था पर चर्चा की गई। शांति और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। सेन्हा मेन चौक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा नाली का गंदी पानी सड़क बहाव से अवगत कराते हुए निदान करने की मांग की गई। साथ ही बिजली, स्वास्थ्य एवं अन्य बिंदुओं से प्रशासन को अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: दुर्गा पूजा मिलजुल कर सौहार्द्रपूर्ण ढंग से मनाएं-एसडीओ शांति समिति के सदस्यों से विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस प्रशासन ने शांति सम...