लोहरदगा, जुलाई 30 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के पतराटोली स्थित प्रिया स्टोर में गुरुवार शाम बेखौफ अपराधियों ने दुकान संचालक शुभम साहू की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के विरोध में परिजन व स्थानीय लोगों ने पावरगंज चौक जाम कर एनएच 143 ए में आवागमन पूरी तरह ठप्प कर दी। जमाकर्ता अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। शाम सात बजे के बाद शुरू हुई जाम खबर लिखे जाने तक जारी है। इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित रही, चौक के चारों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मृतक शुभम साहू मूल रूप से किस्को के नारी नवाडीह निवासी सुनील साहू के पुत्र थे। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: तीन घंटे से पावरगंज चौक जाम, मुआवजा व कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन प्रदर्शनकारियों ने हत्या में शामिल अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित...