लोहरदगा, अक्टूबर 24 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रव्यापी वोट बचाओ-देश बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती, नवंबर माह के कार्यक्रमों और बीएलए-टू के साथ समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की रक्षा लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Palamu News: वोट चोरी के खिलाफ एक नव...