लोहरदगा, अगस्त 29 -- Lohardaga News: कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड के उतका गांव में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से लोग एक महीने से अंधेरे में रह रहे थे। इसकी जानकारी विधायक डा रामेश्वर उरांव को दी गई। विधायक के द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया। जिसका उद्घाटन शनिवार को फीता काटकर किया गया।मौके पर कैरो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अनीश अहमद, वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल प्रजापति, नईम अंसारी, समीरूद्दीन अंसारी, मोजाहिर अंसारी,मतलुब अंसारी, शिबनाथ उरांव, सहजान अंसारी,जुल्फान अंसारी, अंसारी, महावीर प्रजापति आदि ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...