लोहरदगा, अगस्त 5 -- Lohardaga News: लोहरदगा,संवाददाता। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में बुधवार को संकुल स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी शंकर शर्मा, विशिष्ट अतिथि अंचल अधिकारी राम नारायण खलखो सहित अन्य अतिथियों ने किया। संकुल संयोजक शशिधर लाल अग्रवाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञान, व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा देती हैं।

प्रतियोगिता के उद्देश्यों गौरी शंकर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, "ज्ञान ही वह शक्ति है, जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर, जागरूक और राष्ट्र निर्माण के योग्य बनाती है । प्रश्नमंच जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तर्कशक्ति, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि प्र...