लोहरदगा, अगस्त 31 -- Lohardaga News: लोहरदगा,संवाददाता। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा में नवनिर्मित सभागार का विधिवत लोकार्पण विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर, अखिल भारतीय क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम एवं प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा की उपस्थिति में सोमवार को हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल तथा विद्या विकास समिति, गुमला के विभाग निरीक्षक ओमप्रकाश सिन्हा भी उपस्थित थे। विद्यालय पहुंचने पर सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम ने कहा कि मंत्रिमंडल की सक्रिय सहभागिता से विद्यालय की गतिविधियों का संचालन सुचारू एवं व्यवस्थित होता है। इससे विद्यार्थियों में दायित्व-बोध, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और ...