Lohardaga News: विकास योजनाओं की समीक्षा, लटके कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
लोहरदगा, अक्टूबर 15 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक गुरूवार को सांसद, लोहरदगा सुखदेव भगत की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में हुई। इसमें विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा संबंधित मामलों में जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया। बैठक में केरार-बुलबुल पथ, भक्सो ऐने नदी नगड़ा से बाघी पथ में निर्मित पुल, जीमा-बराटपुर चौक से संबंधित मामलों पर चर्चा हुई और आवश्यक निर्देश ग्रामीण कार्य विभाग को दिया गया।जिला अभियंता को सभी कनीय अभियंताओं के बीच योजनाओं का कार्य आवंटित करने का निर्देश दिया गया।नदिया-इरगांव-भंडरा पथ के लिए अधिग्रहित भूमि के रैयतों को लंबित मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.