लोहरदगा, अगस्त 20 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। वनवासी समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सेवा कार्यों को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड की लोहरदगा नगर समिति का पुनर्गठन किया गया। अध्यक्ष राजेश महतो, उपाध्यक्ष अरुण राम एवं शिरीष केशरी और सचिव सुनील अग्रवाल बनाए गए।

बैठक का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय लोहरदगा में आयोजित बैठक में वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड के प्रांत महामंत्री धनंजय सिंह की उपस्थिति में नई समिति का गठन किया गया।

गतिविधियों की जानकारी बैठक की शुरुआत में पूर्व उपाध्यक्ष राजेश महतो ने पूर्व कार्यकाल के अनुभव एवं गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। इसके बाद पुरानी समिति को भंग कर नई नगर समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई।

संगठन के उद्देश्य इस अव...