Lohardaga News: वनवासी कल्याण आश्रम में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया गया अनावरण
लोहरदगा, नवम्बर 18 -- लोहरदगा में बिरसा मुंडा जन्मोत्सव Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। वनवासी कल्याण आश्रम लोहरदगा परिसर में बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा का जन्मोत्सव और जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कृषि बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें देश के विभिन्न प्रांतो के अधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय अधिकारी अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा वनवासी कल्याण आश्रम (केंद्र) के हजारों कार्यकर्ता और समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान बिरसा मुंडा के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। वनवासी कल्याण केंद्र पहुंचने पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान आतिशबाजी और जयघोष से परिसर गूंजायमान हो उठा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह खेरवार ने कहा कि उनका जन्म झारखंड के लातेहार जिले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.