Lohardaga News: वज्रपात से महिला की मौत, दो दिन में दूसरी घटना से दहशत
लोहरदगा, सितम्बर 19 -- Lohardaga News: भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के अकाशी टंगरा टोली में शनिवार देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से 60 वर्षीय मानो देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मानो देवी खेत में आलू की बोआई करने गई थीं। काम खत्म करने के बाद वह घर लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक हुई वज्रपात में वह उसकी चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मालूम हो कि दो दिन पहले भी अकाशी गांव में वज्रपात की घटना में कोयली उरांव नामक महिला की मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.