लोहरदगा, जुलाई 22 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा नगर के ईस्ट गोला रोड स्थित मौसीबाड़ी में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की तथा महाप्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्गों सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ स्वामी, भैया बलभद्र और बहन सुभद्रा का विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और धार्...