लोहरदगा, जुलाई 25 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। सीएम स्कूल आफ एक्सेलेंस प्लस टू नदिया हिंदू में शनिवार को सड़क सुरक्षा और साईबार क्राइम जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित सड़क व्यवहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। साइबर अपराध होता है, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने...