Lohardaga News: लोहरदगा में 25 अक्तूबर से फुटबाल का महाकुंभ
लोहरदगा, अक्टूबर 22 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से 25 अक्टूबर से लोहरदगा प्रीमियर लीग-एलपीएल-2026 का आयोजन होगा। सांसद एवं लीग के संरक्षक सुखदेव भगत तथा अध्यक्ष अभिनव सिद्धार्थ भगत के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ विदेशी खिलाड़ियों के भी शामिल होने की उम्मीद है। सभी मुकाबले नदिया स्थित हिंदू हाई स्कूल के मिनी स्टेडियम में खेले जाएंगे। मैच का उद्घाटन 25 अक्टूबर को होगा, जबकि फाइनल दो नवंबर को आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक मैच होंगे। लीग का पोस्टर लोहरदगा सांसद सह जिला फुटबाल संघ अध्यक्ष ने गुरूवार को लांच किया।
लीग में आठ टीमें लेंगी हिस्सा प्रतियोगिता में पेशरार पैंथर्स, किस्को किंग्स, कुडू नाइट्स, कैरो काइनेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.