Lohardaga News: लोहरदगा में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर प्रारंभ
लोहरदगा, अगस्त 29 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। आरोग्य फाउंडेशन आफ इंडिया, लोहरदगा के तत्वावधान में गुदरी बाजार स्थित मुंद्रिका बैंक्वेट में दो दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर दो दिवसीय है। जहां प्रातः 10 बजे से शाम छ्ह बजे तक जांच की जा रही है। फाउंडेशन के जिला सचिव सुनील अग्रवाल ने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर नेत्र जांच की सुविधा का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समय पर जांच बेहद जरूरी है। शिविर के माध्यम से लोगों को नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.