लोहरदगा, अक्टूबर 25 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। नदिया हिंदू प्लस टू उच्च विद्यालय के मिनी स्टेडियम में रविवार को लोहरदगा प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभरम्भ सांसद सुखदेव भगत व अन्य आगत अतिथियों द्वारा सफेद कबूतर उड़ाकर किया गया। वहीं अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में लोहरदगा टाउन, लोहरदगा प्रखंड, किस्को, सेन्हा, कैरो, भंडरा, पेशरार और कुडू की आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबला सेन्हा और किस्को की टीमों के बीच खेला गया। उद्घाटन समारोह में सभी आठ टीमों ने मार्च पास्ट किया। गाजे-बाजे के साथ मैदान में पहुंचीं टीमों का दर्शकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। सांसद सुखदेव भगत सहित अन्य ...