लोहरदगा, नवम्बर 9 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के दो प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी नितिन बाखला और सुशांत कुमार साहू का चयन झारखंड राज्य की अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने चयन शिविर, ट्रायल मैचों और घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है कि उन्हें राज्य की टीम में जगह मिली है। नितिन बाखला दाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। वहीं सुशांत कुमार साहू विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं। दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है। उनकीइस उपलब्धि पर लोहरदगा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू, कार्यकारी अध्यक्ष भास्कर दास गुप्ता,...