Lohardaga News: लोहरदगा-किस्को सड़क की हालत हुई बदतर, हो रहे हैं हादसे
लोहरदगा, अक्टूबर 25 -- लोहरदगा-किस्को सड़क पर गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा-किस्को सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है। इस वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस सड़क पर चलना जानलेवा स्टंड से कम नहीं है। एक से डेढ़ फीट गहरे गड्ढों की भरमार होने के कारण रोज ही हादसे हो रहे हैं। पथ प्रमंडल की इस सड़क की मरम्मत की मांग लंबे समय से क्षेत्रीय नागरिक कर रहे हैं। सड़क सुरक्षा समिति की कई बैठकों में इस सड़क की खस्ता हालत और हादसों की संभावना पर चर्चा हो चुकी है। मरम्मत के आदेश भी दिए गए हैं। मगर हाल जस का तस बना हुआ है। इस सड़क से रोजाना सैकड़ो बॉक्साइट ट्रक, दर्जनों स्कूली गाड़ियां, यात्री वाहन, और आमजन गुजरते हैं। प्रशासनिक अधिकारी और नेताओं का भी आना-जाना लगा रहता है। मगर लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.