लोहरदगा, सितम्बर 1 -- Lohardaga News: लोहरदगा,संवाददाता। लोहरदगा जिले में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचलों तक कई सड़कों पर कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- Latehar News: लगातार बारिश से लातेहार जिले में तबाही, कई पुल-पुलिया और गार्डवाल ध्वस्तबारिश का असर ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची और जर्जर सड़कों की स्थिति बारिश के बाद और भी खराब हो गई है। लगातार बारिश और खेतों में जलजमाव का सीधा असर सब्जी की खेती पर पड़ रहा है। कई जगह सब्जियों की फसल प्रभावित होने से किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। वहीं, बारिश के कारण किसान खेतों से सब्जियां लेकर समय पर बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ...