लोहरदगा, जुलाई 21 -- Lohardaga News: लोहरदगा,संवाददाता। पिछले दो दिनों से हुई लगातार बारिश में लोहरदगा पेशरार प्रखंड अंतर्गत सीरम पंचायत के मक्का गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के नीचे की सपोर्ट वाल बह जाने से स्लैब हवा में झूल रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यह पुल मक्का सहित आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं एवं वाहन इस पुल से आवागमन करते हैं। पुल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब इस क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शीघ्र पुल की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ghatsila Ne...