Lohardaga News: रेलवे ट्रैक पर नाबालिग का शव मिलने से सनसनी
लोहरदगा, जुलाई 4 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा-रांची रेलखंड पर इरगांव के समीप रेलवे ट्रैक से एक नाबालिग किशोरी का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के भक्सो टंगरा टोली निवासी लक्ष्मी उरांव पिता राधा कृष्ण उरांव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है।रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शुक्रवार को सदर थाना के एएसआई अमरनाथ पांडेय ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.