लोहरदगा, जुलाई 7 -- Lohardaga News: लोहरदगा, प्रतिनिधि।फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन लोहरदगा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष नबीउल हसन और महामंत्री लाल धनंजय नाथ शाहदेव की अगुवाई में समाहरणालय पहुंचे राशन दुकानदारों ने बताया कि बार-बार ज्ञापन और आंदोलन के बावजूद विभाग और सरकार उनकी जायज मांगों को अनसुनी कर रही है। कोरोना काल का पीएमजीकेएवाई और एनएफएसए के चावल, चना दाल, नमक की बकाया राशि का भुगतान कराने की मांग की। कोरोना काल में दिए गए खाली जूट बोरा की कीमत भुगतान, एसफसी गोदाम में भी डीलरों की तरह ही इपोस मशीन के साथ भारमापक यंत्र देने और घटतौली पर रोक लगाने, कमीशन की राशि प्रत्येक माह वितरण के बाद नियमित रूप से प्रत्येक माह की 10 तारीख तक भुगतान करने, सभी सामग्री का वितरण एक माह में करने...