लोहरदगा, सितम्बर 29 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। पूर्व विधायक एवं जय श्रीराम समिति के मुख्य संरक्षक रमेश उरांव को समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्रम्हभोज के दौरान रमेश उरांव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान तथा समिति के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। सभी ने उनके निधन को समिति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके साथ बिताए गए पलों को भावुक मन से स्मरण किया। समिति के अध्यक्ष बजरंग करूवा ने कहा कि स्वर्गीय रमेश उरांव का जय श्रीराम समिति के प्रति योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने समिति को मजबूत बनाने और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा तत्परता के साथ कार्य किया। समिति के प्रति उनका समर्पण, मार्गदर्शन और सहयोग संगठन की महत्वपूर्ण पूंजी रहा है। उन्होंने जिस निष्ठा...