लोहरदगा, जुलाई 16 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड में भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा गुरुवार को श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उल्लास के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह इंदिरा गांधी चौक स्थित बिड़ला शिव मंदिर में भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद तीनों विग्रहों को बाजार टांड़ स्थित दुर्गाबाड़ी में दर्शनार्थ रखा गया। दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Mau News: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ यात्रारथ खींचने की प्रक्रिया शाम करीब साढ़े पांच बजे भगवान के विग्रहों को सुसज्जित रथ पर विराजम...