Lohardaga News: मोबाइल के बढ़ते उपयोग से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने पर चिंता
लोहरदगा, अक्टूबर 10 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लोहरदगा में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद अभिभावक-शिक्षक मिलन समारोह और उत्तर पुस्तिका अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अभिभावकों को बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं दिखाकर उनके शैक्षणिक प्रदर्शन और विषयवार प्रगति की जानकारी दी गई। अभिभावक-शिक्षक संवाद के दौरान बच्चों में मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग को लेकर चिंता जताई गई। बैठक में बच्चों की लेखन क्षमता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। विद्यालय के प्रधानाचार्य और आचार्यों ने अभिभावकों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए बच्चों की लेखन क्षमता, एकाग्रता और नियमित अध्ययन की आदत में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पीजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में परीक्षाफल वितरित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.